Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशपुलिस की लापरवाही से कैदी हुआ फरार, होटल में खाना खिलाकर थाने की जगह फ्लैट पर रुकवाया

पुलिस की लापरवाही से कैदी हुआ फरार, होटल में खाना खिलाकर थाने की जगह फ्लैट पर रुकवाया

छतरपुर से हाथ के इलाज के लिए ग्वालियर लाया गया चोरी का आरोपी सन्नी पाल पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पुलिसकर्मी उसे होटल में खाना खिलाने के बाद रिश्तेदार के फ्लैट पर ले गए, जहां रात में वह चकमा देकर भाग निकला। मामले में तीन सिपाही सस्पेंड हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
17 Oct 2026
शेयर करें:
पुलिस की लापरवाही से कैदी हुआ फरार, होटल में खाना खिलाकर थाने की जगह फ्लैट पर रुकवाया

हथकड़ी पहने होटल में खाना खाता दिखा आरोपी

Chhatarpur News: कैदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिसकर्मी ही ऐसी चूक कर बैठे कि बंदी उनकी निगरानी से निकलकर फरार हो गया। छतरपुर से हाथ के इलाज के लिए ग्वालियर लाया गया चोरी का आरोपी सन्नी पाल पुलिसकर्मियों के साथ होटल में खाना खाने के बाद एक रिश्तेदार के फ्लैट पर रात रुका। सुबह पुलिसकर्मियों की नींद खुली तो वह गायब था। मामले में छतरपुर एसपी ने तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।

इलाज के लिए ग्वालियर लाया गया था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय सन्नी पाल चोरी के मामले में पकड़ा गया था। उसके हाथ में चोट लगी थी, जिसके इलाज के लिए छतरपुर पुलिस के तीन आरक्षक विजय यादव, शुभम शर्मा और संदीप उसे लेकर ग्वालियर पहुंचे थे। पुलिसकर्मी बंदी को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गए थे।

ट्रॉमा सेंटर से होटल तक पहुंचे पुलिसकर्मी

बता दें, पुलिसकर्मी तड़के करीब 4 बजे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें सुबह आने की सलाह दी गई। जिसके बाद पुलिसकर्मी बंदी को एक होटल में खाना खिलाने ले गए थे। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सन्नी पाल होटल में खाना खाते दिखाई दे रहा है। खाने के बाद बंदी को थाने में रखने के बजाय आरक्षक शुभम शर्मा उसे अपने साथियों के साथ विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लोटस विला स्थित अपने भाई गौरव शर्मा के फ्लैट पर ले गया।

सुबह उठे तो गायब था सन्नी पाल

होटल से लौटने के बाद पुलिसकर्मी बंदी के साथ फ्लैट पर पहुंचे। रात में सभी सो गए और इसी दौरान सन्नी पाल वहां से फरार हो गया। सुबह करीब 7 बजे जब पुलिसकर्मियों की नींद खुली, तो बंदी मौके पर नहीं मिला। उसकी हथकड़ी वहीं पड़ी थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आसपास उसकी तलाश की और अधिकारियों को सूचना दी। बंदी के फरार होने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं, मामले की जांच में बंदी को थाने के बजाय निजी फ्लैट पर ले जाने और उसकी निगरानी में हुई चूक की पड़ताल की जा रही है। पुलिस होटल, फ्लैट और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि फरार आरोपी के आने-जाने का रास्ता पता लगाया जा सके।

तीनों सिपाही सस्पेंड

छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मामले में आरक्षक शुभम शर्मा, विजय यादव और संदीप को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। पुलिस फरार बंदी सन्नी पाल को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

संबंधित खबरें

MP बनेगा निवेश की पहली पसंद: 9वें इंटरनेशनल सोया मीट में मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, बेहतरीन काम करने वाले बिजनेस लीडर्स सम्मानित

MP बनेगा निवेश की पहली पसंद: 9वें इंटरनेशनल सोया मीट में मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, बेहतरीन काम करने वाले बिजनेस लीडर्स सम्मानित

17 Oct 2026
दमोह में भैंस चोरों का पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़े 7 आरोपी, भागते समय पुलिया से नीचे गिरी कार

दमोह में भैंस चोरों का पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़े 7 आरोपी, भागते समय पुलिया से नीचे गिरी कार

17 Oct 2026
13% होल्ड अभ्यर्थियों के लिए सरकार को 3 दिन की मोहलत, OBC महासभा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 14 सूत्रीय मांगपत्र

13% होल्ड अभ्यर्थियों के लिए सरकार को 3 दिन की मोहलत, OBC महासभा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 14 सूत्रीय मांगपत्र

16 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP बनेगा निवेश की पहली पसंद: 9वें इंटरनेशनल सोया मीट में मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, बेहतरीन काम करने वाले बिजनेस लीडर्स सम्मानित

MP बनेगा निवेश की पहली पसंद: 9वें इंटरनेशनल सोया मीट में मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, बेहतरीन काम करने वाले बिजनेस लीडर्स सम्मानित

17 अक्टूबर 2026
पुलिस की लापरवाही से कैदी हुआ फरार, होटल में खाना खिलाकर थाने की जगह फ्लैट पर रुकवाया

पुलिस की लापरवाही से कैदी हुआ फरार, होटल में खाना खिलाकर थाने की जगह फ्लैट पर रुकवाया

17 अक्टूबर 2026
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बिस्तर में मिले शव; सोने से पहले खाया था नूडल्स

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बिस्तर में मिले शव; सोने से पहले खाया था नूडल्स

17 अक्टूबर 2026
दमोह में भैंस चोरों का पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़े 7 आरोपी, भागते समय पुलिया से नीचे गिरी कार

दमोह में भैंस चोरों का पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़े 7 आरोपी, भागते समय पुलिया से नीचे गिरी कार

17 अक्टूबर 2026
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड ₹125 करोड़ कमाए, ‘एनिमल’ का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ा

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड ₹125 करोड़ कमाए, ‘एनिमल’ का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ा

16 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।