Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशहरदीप सिंह पुरी ने MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव बोले- दिवाली से पहले मिला उपहार

हरदीप सिंह पुरी ने MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव बोले- दिवाली से पहले मिला उपहार

हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। CM मोहन यादव ने इसे दिवाली से पहले प्रदेश के लिए उपहार बताया और उम्मीद जताई कि पुरी के निर्वाचन से राज्य सरकार को भी लाभ मिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उनके योगदान की सराहना की।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
31 Oct 2026
शेयर करें:
हरदीप सिंह पुरी ने MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव बोले- दिवाली से पहले मिला उपहार

हरदीप सिंह पुरी ने MP की राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन भरा।

Hardeep Singh Puri Rajya Sabha Nomination: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ विधानसभा पहुंचे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री ने पुरी की उम्मीदवारी को प्रदेश के लिए दिवाली से पहले मिला उपहार बताया। इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा।

गुरुद्वारे में मत्था टेका, आश्रम में लिया आशीर्वाद

बता दें, नामांकन दाखिल करने से पहले हरदीप सिंह पुरी भोपाल के एक गुरुद्वारे पहुंचे और मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने करुणा धाम आश्रम में पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक भगवानदास सबनानी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CM मोहन यादव बोले- प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से पर्चा दाखिल किया है, यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इसे दिवाली से पहले मिला उपहार बताया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पुरी के राज्यसभा पहुंचने से केवल केंद्र सरकार को ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश सरकार को भी लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री के रूप में पुरी के अनुभव और सहयोग से प्रदेश को आगे भी फायदा मिल सकता है।

हेमंत खंडेलवाल ने किया पुरी का स्वागत

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी हरदीप सिंह पुरी के नामांकन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में पुरी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। खंडेलवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश को कई सौगातें दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी उनके जरिए प्रदेश को और लाभ मिलेगा।

कृष्णा गौर ने नामांकन के लिए किया था समर्थन

सूत्रों के मुताबिक, नामांकन से एक दिन पहले प्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर ने हरदीप सिंह पुरी के प्रस्तावक बनने की सहमति दी थी। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा कार्यालय में इससे संबंधित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव

मध्य प्रदेश की यह राज्यसभा सीट केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। उन्होंने 13 अक्टूबर को राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। इसी रिक्त सीट को भरने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा।

संबंधित खबरें

MP में 4 दिनों के आंधी-बारिश के आसार ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जानिए किन जिलों में अलर्ट

MP में 4 दिनों के आंधी-बारिश के आसार ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जानिए किन जिलों में अलर्ट

31 Oct 2026
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन-मक्का

CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन-मक्का

30 Oct 2026
CM मोहन ने MP के कर्मचारियों को दिया दीवाली का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता; जानिए कब से मिलेगा लाभ?  

CM मोहन ने MP के कर्मचारियों को दिया दीवाली का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता; जानिए कब से मिलेगा लाभ?  

30 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP में 4 दिनों के आंधी-बारिश के आसार ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जानिए किन जिलों में अलर्ट

MP में 4 दिनों के आंधी-बारिश के आसार ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जानिए किन जिलों में अलर्ट

31 अक्टूबर 2026
हरदीप सिंह पुरी ने MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव बोले- दिवाली से पहले मिला उपहार

हरदीप सिंह पुरी ने MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव बोले- दिवाली से पहले मिला उपहार

31 अक्टूबर 2026
दिल्ली के मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर

दिल्ली के मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर

31 अक्टूबर 2026
बद्रीनाथ से निकला हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; बचाव अभियान शुरू

बद्रीनाथ से निकला हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; बचाव अभियान शुरू

30 अक्टूबर 2026
‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार, विठाबाई की जिंदगी के अनकहे पहलुओं से उठेगा पर्दा

‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार, विठाबाई की जिंदगी के अनकहे पहलुओं से उठेगा पर्दा

30 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।