Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमविदेशहोर्मुज के पास जहाज पर ड्रोन अटैक, 2 भारतीय नाविक लापता; भारत ने जताई चिंता

होर्मुज के पास जहाज पर ड्रोन अटैक, 2 भारतीय नाविक लापता; भारत ने जताई चिंता

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय क्रू वाले टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन हमला किया गया। जिसमें जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से 9 को बचा लिया गया, जबकि दो लापता हैं। अन्य जहाजों पर हमलों की खबरों के बीच भारत ने समुद्री सुरक्षा और नाविकों की रक्षा की अपील की है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
12 Oct 2026
शेयर करें:
होर्मुज के पास जहाज पर ड्रोन अटैक, 2 भारतीय नाविक लापता; भारत ने जताई चिंता

भारतीय क्रू वाले एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर हुआ ड्रोन हमला

Strait of Hormuz News: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है। ओमान के सोहर बंदरगाह के पास भारतीय क्रू वाले टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन हमलै किया गया। जहाज पर मौजूद 11 भारतीय नाविकों में से 9 को बचा लिया गया, जबकि दो की तलाश जारी है। भारत ने समुद्री मार्गों पर हमले रोकने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

तीन दिनों में तीन जहाजों पर हमला

सूत्रों के मुताबिक, तीन दिनों के भीतर भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों पर हमले की घटनाएं हुई हैं। इनमें एमटी पेट्रो डॉल्फिन और एमटी वाल्थेरा पर रविवार को हमला किया गया, जबकि एमटी जेम नंबर 2 से जुड़ी घटना 9 अक्टूबर की बताई जा रही है। इन घटनाओं के पीछे कौन जिम्मेदार है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लगातार हमलों की खबरों ने इस व्यस्त समुद्री गलियारे से गुजरने वाले जहाजों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

दो भारतीय नाविक अब भी लापता

बता दें, निकारागुआ के झंडे के तहत चल रहे टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ओमान के सोहर बंदरगाह के नजदीक ड्रोन हमला हुआ था। हमले के वक्त जहाज पर 11 भारतीय नाविक सवार थे। इनमें से नौ को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अनुसार, भारतीय अधिकारी स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर लापता नाविकों की खोज में जुटे हैं। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास भी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

भारत ने समुद्री सुरक्षा को लेकर क्या कहा?

वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने व्यापारिक जहाजों पर हमलों की निंदा की है। भारत ने संबंधित पक्षों से तनाव कम करने और व्यापारिक जहाजों, नाविकों तथा नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने वाली गतिविधियां रोकने की अपील की है। भारत के मुताबिक, विदेशों में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। मंत्रालय ने विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति से निकालने तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर व्यापार की आवाजाही सुरक्षित बनाए रखने पर जोर दिया है।

पिछले सप्ताह ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले एक जहाज पर हमले को लेकर भी भारत ने चिंता जताई थी। विदेश मंत्रालय ने समुद्री जहाजों पर हमले रोकने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की थी।

संबंधित खबरें

समंदर में तेल ले जा रहे जहाज पर अनजान लोगों ने किया बड़ा हमला, सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाया पहरा, 4500 से ज्यादा भारतीय नाविकों की सेफ्टी

समंदर में तेल ले जा रहे जहाज पर अनजान लोगों ने किया बड़ा हमला, सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाया पहरा, 4500 से ज्यादा भारतीय नाविकों की सेफ्टी

3 Oct 2026
नेपाल सीमा पर सुरक्षा बल अलर्ट: 600 से ज्यादा मौतें, 2000 लापता, चीनी झील के खतरे पर ड्रोन से निगरानी

नेपाल सीमा पर सुरक्षा बल अलर्ट: 600 से ज्यादा मौतें, 2000 लापता, चीनी झील के खतरे पर ड्रोन से निगरानी

29 Aug 2026
नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ का तांडव: 178 की मौत, सुरक्षा बलों ने 116 को बचाया, गंडक पर अलर्ट

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ का तांडव: 178 की मौत, सुरक्षा बलों ने 116 को बचाया, गंडक पर अलर्ट

27 Aug 2026

लेटेस्ट न्यूज़

उर्मिला नदी में खतरनाक तरीके से बालू निकाल रहे मजदूर, 10 फीट तक पानी में लगाते हैं गोता

उर्मिला नदी में खतरनाक तरीके से बालू निकाल रहे मजदूर, 10 फीट तक पानी में लगाते हैं गोता

12 अक्टूबर 2026
होर्मुज के पास जहाज पर ड्रोन अटैक, 2 भारतीय नाविक लापता; भारत ने जताई चिंता

होर्मुज के पास जहाज पर ड्रोन अटैक, 2 भारतीय नाविक लापता; भारत ने जताई चिंता

12 अक्टूबर 2026
बीमार बेटे को लेकर पहुंची मां से अस्पताल में कराया फर्श साफ, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

बीमार बेटे को लेकर पहुंची मां से अस्पताल में कराया फर्श साफ, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

12 अक्टूबर 2026
‘हम गिरफ्तार हो चुके हैं’, वीडियो में दिपके ने बताया कौन संभालेगा CJP की कमान;जानिए कौन है अजिंक्य शिंदे?

‘हम गिरफ्तार हो चुके हैं’, वीडियो में दिपके ने बताया कौन संभालेगा CJP की कमान;जानिए कौन है अजिंक्य शिंदे?

10 अक्टूबर 2026
CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

10 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।