Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेश‘हम गिरफ्तार हो चुके हैं’, वीडियो में दिपके ने बताया कौन संभालेगा CJP की कमान;जानिए कौन है अजिंक्य शिंदे?

‘हम गिरफ्तार हो चुके हैं’, वीडियो में दिपके ने बताया कौन संभालेगा CJP की कमान;जानिए कौन है अजिंक्य शिंदे?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी और आशुतोष रांका तथा सौरव दास की गिरफ्तारी होने पर अजिंक्य शिंदे आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
10 Oct 2026
शेयर करें:
‘हम गिरफ्तार हो चुके हैं’, वीडियो में दिपके ने बताया कौन संभालेगा CJP की कमान;जानिए कौन है अजिंक्य शिंदे?

अभिजीत दिपके ने आंदोलन के नेतृत्व की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंद को सौंपी।

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद उनका एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि यदि उन्हें और उनके दो साथियों आशुतोष रांका तथा सौरव दास को गिरफ्तार कर लिया जाता है, तो आंदोलन की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे संभालेंगे। दिपके ने वीडियो देखने वालों से शिंदे को फॉलो करने की अपील भी की है।

वीडियो में क्या बोले अभिजीत दिपके?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिपके कहते हैं कि यदि लोग यह संदेश देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें, आशुतोष रांका और सौरव दास को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि उनके बाद अजिंक्य शिंदे आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। दिपके ने समर्थकों से अपील की कि वे शिंदे से जुड़ें और आंदोलन से संबंधित आगे की जानकारी के लिए उन्हें फॉलो करें। वीडियो को उनके संभावित हिरासत की स्थिति को ध्यान में रखकर पहले से रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है।

कौन हैं अजिंक्य शिंदे?

जानकारी के अनुसार, अजिंक्य शिंदे महाराष्ट्र के अलीबाग से जुड़े हैं और CJP में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं। वह लंबे समय से अभिजीत दिपके के संपर्क में हैं। राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में उनका अनुभव आम आदमी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई से भी जुड़ा रहा है, जहां उन्होंने सोशल मीडिया से संबंधित जिम्मेदारी संभाली थी।अजिंक्य शिंदे पहले नौकरी करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने पूर्णकालिक रूप से राजनीतिक गतिविधियों में काम करने का फैसला लिया। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी से जुड़े और गोवा में काम करने के बाद महाराष्ट्र इकाई के साथ भी सक्रिय रहे।

दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में

बता दें, अभिजीत दिपके आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पुलिस टीम विमान के अंदर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। इस वक्त अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में हैं। तीनों को अलग-अलग कमरों में रखा गया है।

संबंधित खबरें

वोटर लिस्ट में नाम हटाने की आपत्ति पर नई लिमिट, Form 7 अब अधिकतम 10 बार

वोटर लिस्ट में नाम हटाने की आपत्ति पर नई लिमिट, Form 7 अब अधिकतम 10 बार

10 Oct 2026
गुजरात में ट्रक-बोलेरो की भीषण भिड़ंत, 7 मजदूरों की मौत; 20 घायल

गुजरात में ट्रक-बोलेरो की भीषण भिड़ंत, 7 मजदूरों की मौत; 20 घायल

9 Oct 2026
अब डॉक्टर खुद को ‘No. 1’ या ‘Best’ बताकर नहीं कर सकेंगे प्रचार, AI कंटेंट और डिस्काउंट ऑफर पर भी शिकंजा

अब डॉक्टर खुद को ‘No. 1’ या ‘Best’ बताकर नहीं कर सकेंगे प्रचार, AI कंटेंट और डिस्काउंट ऑफर पर भी शिकंजा

8 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

‘हम गिरफ्तार हो चुके हैं’, वीडियो में दिपके ने बताया कौन संभालेगा CJP की कमान;जानिए कौन है अजिंक्य शिंदे?

‘हम गिरफ्तार हो चुके हैं’, वीडियो में दिपके ने बताया कौन संभालेगा CJP की कमान;जानिए कौन है अजिंक्य शिंदे?

10 अक्टूबर 2026
CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

10 अक्टूबर 2026
वोटर लिस्ट में नाम हटाने की आपत्ति पर नई लिमिट, Form 7 अब अधिकतम 10 बार

वोटर लिस्ट में नाम हटाने की आपत्ति पर नई लिमिट, Form 7 अब अधिकतम 10 बार

10 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों, कर्ज चुकाने के लिए की चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों, कर्ज चुकाने के लिए की चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

10 अक्टूबर 2026
अमिताभ बच्चन को खुद कोर्ट में होना पड़ सकता है पेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश; जानिए क्या है मामला?

अमिताभ बच्चन को खुद कोर्ट में होना पड़ सकता है पेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश; जानिए क्या है मामला?

10 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।