Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशजंतर-मंतर विवाद पर स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल, बोलीं- 280 पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा क्यों नहीं की?

जंतर-मंतर विवाद पर स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल, बोलीं- 280 पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा क्यों नहीं की?

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में डिनोटिफाई किए जाने पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से सवाल किए हैं। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान 280 पुलिस अधिकारियों के साथ कथित मारपीट का आरोप उठाते हुए पूछा कि राहुल गांधी ने इसकी निंदा क्यों नहीं की।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
16 Oct 2026
शेयर करें:
जंतर-मंतर विवाद पर स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल, बोलीं- 280 पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा क्यों नहीं की?

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से किया सवाल

Jantar Mantar Controversy: दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में डिनोटिफाई किए जाने का मुद्दा अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। बीजेपी महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट का मुद्दा भी उठाया। 

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल किसने घोषित किया?

बता दें, स्मृति ईरानी ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर डिनोटिफाई करने के दिल्ली पुलिस के फैसले का समर्थन किया। जंतर-मंतर लंबे समय से विरोध-प्रदर्शनों के लिए इस्तेमाल होता रहा है। इसे आधिकारिक तौर पर प्रदर्शन स्थल के रूप में नोटिफाई किसने किया था। ईरानी ने यह भी कहा कि जंतर-मंतर संसद और सुप्रीम कोर्ट के नजदीक स्थित है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन का भरोसा देने के बावजूद वहां प्रदर्शनकारियों पर पुलिस अधिकारियों के साथ कथित मारपीट करने के आरोप लगे हैं।

स्मृति ईरानी ने 280 पुलिस अफसरों का उठाया मुद्दा

बीजेपी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान 280 पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा की या प्रदर्शनकारियों से ऐसा नहीं करने की अपील की? ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी का ऐसा कोई बयान दिखाया जाए, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा हो कि पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट नहीं होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने एक्स पर क्या लिखा था?

जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को दिल्ली की एक अदालत ने शपथ पत्र में किए गए वादे के उल्लंघन के आरोप में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। हम इसे वापस लेंगे।”

राहुल गांधी का पोस्ट
राहुल गांधी का पोस्ट

राहुल गांधी के इस बयान और जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में डिनोटिफाई किए जाने के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बहस तेज हो गई है। स्मृति ईरानी ने जहां पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठाए, वहीं जंतर-मंतर की प्रदर्शन स्थल के रूप में स्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

संबंधित खबरें

CJI से मुलाकात रद्द होने के बाद, मार्च और SC के नोटिस तक की पूरी कहानी कुछ इस तरह, चली…

CJI से मुलाकात रद्द होने के बाद, मार्च और SC के नोटिस तक की पूरी कहानी कुछ इस तरह, चली…

15 Oct 2026
पुलिस कमिश्नर के स्टैंडिंग ऑर्डर से जंतर-मंतर बाहर, 3 नए स्थल

पुलिस कमिश्नर के स्टैंडिंग ऑर्डर से जंतर-मंतर बाहर, 3 नए स्थल

12 Oct 2026
‘हम गिरफ्तार हो चुके हैं’, वीडियो में दिपके ने बताया कौन संभालेगा CJP की कमान;जानिए कौन है अजिंक्य शिंदे?

‘हम गिरफ्तार हो चुके हैं’, वीडियो में दिपके ने बताया कौन संभालेगा CJP की कमान;जानिए कौन है अजिंक्य शिंदे?

10 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

13% होल्ड अभ्यर्थियों के लिए सरकार को 3 दिन की मोहलत, OBC महासभा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 14 सूत्रीय मांगपत्र

13% होल्ड अभ्यर्थियों के लिए सरकार को 3 दिन की मोहलत, OBC महासभा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 14 सूत्रीय मांगपत्र

16 अक्टूबर 2026
जंतर-मंतर विवाद पर स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल, बोलीं- 280 पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा क्यों नहीं की?

जंतर-मंतर विवाद पर स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल, बोलीं- 280 पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा क्यों नहीं की?

16 अक्टूबर 2026
छतरपुर में सनातन हिंदू एकता यात्रा का हुआ समापन, धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश को बाद में पहले घरों को जगाएं

छतरपुर में सनातन हिंदू एकता यात्रा का हुआ समापन, धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश को बाद में पहले घरों को जगाएं

16 अक्टूबर 2026
MP Industrial Corridor: जबलपुर से इंदौर तक विकास की रफ्तार, ₹3 लाख करोड़ के निवेश से इन 6 जिलों को होगा सबसे बड़ा फायदा

MP Industrial Corridor: जबलपुर से इंदौर तक विकास की रफ्तार, ₹3 लाख करोड़ के निवेश से इन 6 जिलों को होगा सबसे बड़ा फायदा

15 अक्टूबर 2026
CJI से मुलाकात रद्द होने के बाद, मार्च और SC के नोटिस तक की पूरी कहानी कुछ इस तरह, चली…

CJI से मुलाकात रद्द होने के बाद, मार्च और SC के नोटिस तक की पूरी कहानी कुछ इस तरह, चली…

15 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।