Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममनोरंजन175 करोड़ की डील के बाद भी ‘किंग’ के सामने बड़ी चुनौती, क्या तोड़ पाएगी फिल्म ‘पठान’-‘जवान’ का रिकॉर्ड?

175 करोड़ की डील के बाद भी ‘किंग’ के सामने बड़ी चुनौती, क्या तोड़ पाएगी फिल्म ‘पठान’-‘जवान’ का रिकॉर्ड?

शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही विदेशी बाजार में बड़ी डील हासिल की है। इसके ओवरसीज राइट्स 175 करोड़ रुपये में बिके हैं। फिल्म का बजट 350 से 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और विदेशी बाजार में ब्रेक ईवन का लक्ष्य 350-375 करोड़ रुपये है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
31 Oct 2026
शेयर करें:
175 करोड़ की डील के बाद भी ‘किंग’ के सामने बड़ी चुनौती, क्या तोड़ पाएगी फिल्म ‘पठान’-‘जवान’ का रिकॉर्ड?

शाहरुख की ‘किंग’ के विदेशी राइट्स 175 करोड़ में बिके।

Shah Rukh Khan’s King: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन इसके कारोबार ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। फिल्म के विदेशी थिएट्रिकल राइट्स 175 करोड़ रुपये में बिके है। इस सौदे के साथ ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। दुबई की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी फार्स फिल्म्स ने फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स खरीदे हैं। इसके लिए 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी तय की गई है। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद अब फिल्म की कमाई को लेकर भी चर्चाएं बनी हुई हैं।

350 से 450 करोड़ तक बताया जा रहा बजट

बता दें, ‘किंग’ को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स में फिल्म का प्रोडक्शन बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। वहीं, कुछ दूसरी रिपोर्ट्स में इसकी लागत 450 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म के बजट का आधिकारिक आंकड़ा साझा नहीं किया है।

विदेशी बाजार में कमाई का बड़ा लक्ष्य

175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी के हिसाब से डिस्ट्रीब्यूटर को अपना निवेश निकालने के लिए अच्छी कमाई की जरूरत होगी। आमतौर पर विदेशी बाजार में डिस्ट्रीब्यूटर को बॉक्स ऑफिस के कुल ग्रॉस कलेक्शन का करीब आधा हिस्सा मिलता है।

इस गणित के आधार पर ‘किंग’ को ओवरसीज मार्केट में लगभग 350 से 375 करोड़ रुपये का कारोबार करना पड़ सकता है, ताकि डिस्ट्रीब्यूशन की लागत निकल सके। इसके बाद होने वाली कमाई से ही मुनाफा शुरू होगा। इसे फिल्म के विदेशी कारोबार का ब्रेक ईवन टारगेट कहा जा रहा है।

शाहरुख की पिछली फिल्मों से होगी तुलना

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ ने शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 400-400 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में ‘किंग’ के सामने इन फिल्मों के प्रदर्शन के आसपास पहुंचने की चुनौती रहेगी।

फिल्म में दिखेगा शाहरुख का नया एक्शन अंदाज

वहीं, ‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर किया है। कहानी एक मेंटर और उसके शिष्य के रिश्ते पर आधारित है, जिन्हें मुश्किल परिस्थितियों में खुद को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख का एक्शन से भरपूर नया अवतार देखने को मिलेगा।

175 करोड़ रुपये की विदेशी डील ने ‘किंग’ के लिए उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब यह देखना होगा कि सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म विदेशी दर्शकों के बीच कितना असर छोड़ पाती है।

संबंधित खबरें

‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार, विठाबाई की जिंदगी के अनकहे पहलुओं से उठेगा पर्दा

‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार, विठाबाई की जिंदगी के अनकहे पहलुओं से उठेगा पर्दा

30 Oct 2026
करवा चौथ पर राम-सीता के प्रेम की झलक, रणबीर-साई पल्लवी के ‘जुड़ी जोड़ी’ गाने ने बांधा समां

करवा चौथ पर राम-सीता के प्रेम की झलक, रणबीर-साई पल्लवी के ‘जुड़ी जोड़ी’ गाने ने बांधा समां

29 Oct 2026
Avengers: Doomsday की रिलीज को लेकर RDJ और क्रिस इवांस ने दिया सरप्राइज,भारत में पहले आएगी फिल्म

Avengers: Doomsday की रिलीज को लेकर RDJ और क्रिस इवांस ने दिया सरप्राइज,भारत में पहले आएगी फिल्म

28 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

175 करोड़ की डील के बाद भी ‘किंग’ के सामने बड़ी चुनौती, क्या तोड़ पाएगी फिल्म ‘पठान’-‘जवान’ का रिकॉर्ड?

175 करोड़ की डील के बाद भी ‘किंग’ के सामने बड़ी चुनौती, क्या तोड़ पाएगी फिल्म ‘पठान’-‘जवान’ का रिकॉर्ड?

31 अक्टूबर 2026
पंचकूला के स्कूल में 8 साल के छात्र ने 6 साल की बच्ची से की मारपीट, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

पंचकूला के स्कूल में 8 साल के छात्र ने 6 साल की बच्ची से की मारपीट, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

31 अक्टूबर 2026
MP में 4 दिनों के आंधी-बारिश के आसार ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जानिए किन जिलों में अलर्ट

MP में 4 दिनों के आंधी-बारिश के आसार ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जानिए किन जिलों में अलर्ट

31 अक्टूबर 2026
हरदीप सिंह पुरी ने MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव बोले- दिवाली से पहले मिला उपहार

हरदीप सिंह पुरी ने MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव बोले- दिवाली से पहले मिला उपहार

31 अक्टूबर 2026
दिल्ली के मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर

दिल्ली के मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर

31 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।