Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशमोनाली ठाकुर की प्रस्तुति से झूमा भोपाल, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति से झूमा भोपाल, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

भोपाल में मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत संगीत, देशभक्ति और आतिशबाजी के साथ हुई। CM मोहन यादव ने 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश और कृषि विकास समेत कई उपलब्धियां बताईं। दूसरे दिन 20 से अधिक लोकनृत्य, वाद्य संगीत, प्रदर्शनियां और देशज व्यंजन मेला आकर्षण रहेंगे।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
2 Nov 2026
शेयर करें:
मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति से झूमा भोपाल, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह का आगाज हुआ।

MP Foundation Day Celebration: राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस का आयोजन उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हुआ। समारोह में एक ओर प्रदेश की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई, तो दूसरी ओर संगीत और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों ने लोगों का ध्यान खींचा। गायिका मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति और आसमान में हुई आतिशबाजी ने पहले दिन के जश्न को यादगार बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर विकास से जुड़ी योजनाओं का ब्यौरा दिया और 15 जनवरी को भोपाल में सेना दिवस के आयोजन की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने बताया किन क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा प्रदेश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं। राज्य की कृषि विकास दर 24 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। सरकार का जोर खेती के साथ उद्योगों के विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते तैयार करने पर है।

डॉ. यादव ने बताया कि साल 2025 में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। वहीं, 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को 490 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है। विकास परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन लेने पर चार गुना मुआवजा देने का फैसला भी किया गया है।

उन्होंने सिंचाई का दायरा बढ़ाने और दूध उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी मजबूत करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि मध्यप्रदेश आने वाले समय में दुग्ध उत्पादन में देश में पहले पायदान पर पहुंच सकता है।

औद्योगिक परियोजनाओं से खुलेंगे नए अवसर

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही बड़ी परियोजनाओं का भी जिक्र किया। इनमें धार का पीएम मित्र पार्क, बीना रिफाइनरी का विस्तार, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना शामिल हैं।

मोहासा-बाबई में तैयार हो रहा रिन्यूएबल एनर्जी और पावर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग जोन भी औद्योगिक गतिविधियों को गति देने वाली परियोजनाओं में शामिल है। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से निवेश के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

भोपाल में 15 जनवरी को होगा सेना दिवस का आयोजन

साथ ही डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि युवा वर्ष के पहले महीने में ही 15 जनवरी को भोपाल सेना दिवस के विशेष कार्यक्रमों का गवाह बनेगा। इस आयोजन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में सेना के जवान दिन-रात तैनात रहते हैं और उनकी सतर्कता से ही लोकतंत्र सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। भारत अब दुश्मन देश की सीमा में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल के शौर्य स्मारक में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। वहीं, 15 जनवरी को होने वाला सेना दिवस का आयोजन लोगों में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को मजबूत करेगा।

71 बच्चों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्

बता दें, स्थापना दिवस कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए 71 बच्चों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलन और स्वस्ति वाचन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। देशराग की प्रस्तुति के बाद मध्यप्रदेश पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन सुनाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज और भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के विजेताओं को सम्मानित किया। इसके बाद मोनाली ठाकुर और उनके साथी कलाकारों ने संगीत कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम के समापन से पहले हुई आतिशबाजी ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।

160 तस्वीरों में सहेजी गई क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर

समारोह के दौरान ‘हमारा भोपाल, हमारे भोज’ नाम से तैयार प्रदर्शनी भी शुरू की गई। इसमें भोपाल, रायसेन, विदिशा और आसपास के इलाकों की ऐतिहासिक पहचान को 160 तस्वीरों के माध्यम से सामने रखा गया है।

प्रदर्शनी में रायसेन किला, भोजपुर का शिव मंदिर, भीमबेटका, सांची स्तूप, ताज-उल-मसाजिद, गौहर महल और रानी कमलापति महल की तस्वीरें शामिल हैं। इसके अलावा जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है।

दूसरे दिन अलग-अलग राज्यों की लोककलाओं का संगम

सूत्रों के अनुसार, तीन दिवसीय राज्योत्सव के दूसरे दिन 2 नवंबर को शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। मध्यप्रदेश के करमा-सैला, भगोरिया, बधाई, मटकी और काठी नृत्य के साथ दूसरे राज्यों की लोक परंपराएं भी मंच पर नजर आएंगी।

कार्यक्रम में राजस्थान का घूमर, पंजाब का भांगड़ा, छत्तीसगढ़ का पंथी और महाराष्ट्र का लेझिम समेत 20 से अधिक पारंपरिक नृत्य शामिल हैं। इन प्रस्तुतियों के बाद ‘अनुगूँज – ब्रीदिंग फिएस्टा’ के तहत वाद्ययंत्रों पर आधारित संगीत कार्यक्रम होगा।

किसान बाजार और देशज व्यंजन मेले में भी मिलेगी रौनक

राज्योत्सव के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक विभिन्न प्रदर्शनियां आम लोगों के लिए खुली रहेंगी। इनमें कृषि, विरासत से विकास, जनकल्याण एवं विकास और राजा भोज के भोपाल से जुड़ी प्रदर्शनी शामिल हैं।

आयोजन स्थल पर स्वाद-देशज व्यंजन मेला, किसान बाजार और महिला उद्यमिता मंडप भी लगाए गए हैं। यहां लोग स्थानीय व्यंजनों और उत्पादों से रूबरू हो सकेंगे। महिला उद्यमियों को भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। 

संबंधित खबरें

MP में 4 दिनों के आंधी-बारिश के आसार ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जानिए किन जिलों में अलर्ट

MP में 4 दिनों के आंधी-बारिश के आसार ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जानिए किन जिलों में अलर्ट

31 Oct 2026
हरदीप सिंह पुरी ने MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव बोले- दिवाली से पहले मिला उपहार

हरदीप सिंह पुरी ने MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव बोले- दिवाली से पहले मिला उपहार

31 Oct 2026
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन-मक्का

CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन-मक्का

30 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

चक्रवात मुरासु से दक्षिण भारत में मौसम बिगड़ने के आसार, आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट; 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवात मुरासु से दक्षिण भारत में मौसम बिगड़ने के आसार, आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट; 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

2 नवंबर 2026
मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति से झूमा भोपाल, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति से झूमा भोपाल, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

2 नवंबर 2026
फ्लोरिडा में बिजनेस जेट हुआ क्रैश, 9 की मौत; पायलट ने आखिरी वक्त में दी थी ये चेतावनी

फ्लोरिडा में बिजनेस जेट हुआ क्रैश, 9 की मौत; पायलट ने आखिरी वक्त में दी थी ये चेतावनी

2 नवंबर 2026
175 करोड़ की डील के बाद भी ‘किंग’ के सामने बड़ी चुनौती, क्या तोड़ पाएगी फिल्म ‘पठान’-‘जवान’ का रिकॉर्ड?

175 करोड़ की डील के बाद भी ‘किंग’ के सामने बड़ी चुनौती, क्या तोड़ पाएगी फिल्म ‘पठान’-‘जवान’ का रिकॉर्ड?

31 अक्टूबर 2026
पंचकूला के स्कूल में 8 साल के छात्र ने 6 साल की बच्ची से की मारपीट, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

पंचकूला के स्कूल में 8 साल के छात्र ने 6 साल की बच्ची से की मारपीट, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

31 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।